रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
ग्रामीणो ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जागतोली मे किया एक आम बैठक का आयोजन।
बैठक मे विभिन्न समस्याओ को लेकर उपस्थित जनता द्वारा की गयी चर्चा। समाधान न होने पर दी जनान्दोलन की चेतावनी।
आज दशज्यूला क्षेत्र वासियों की एक बैठक जागतोली मे श्री राजेन्द्र सिंह राबत की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वप्रथम सामाजिक सरोकारों से जुड़े दशज्यूला की विभिन्न समितियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुष्कर सिंह बिष्ट ग्राम इशाला व अन्य मृतक व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात बैठक में सभी की राय एवं विचार विमर्श के बाद निम्न निर्णय लिए गये।
आखिर क्या है क्षेत्रीय जनता की समस्याए।
कोटखाल जागतोली मोटर मार्ग के कार्य पर सभी क्षेत्रवासियों पर आपत्ति जताई गई ओर कहा कि विभाग द्वारा कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जायेगा और अगर एक सप्ताह के भीतर उनके द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जाता तों जनता आन्दोलन करने को बाध्य होगी।यह भी निर्णय लिया गया कि बिभाग के उच्च अधिकारियों के साथ निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा ओर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जायेगा।
मिनी स्टेडियम के निमार्ण पर मेला समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया कि स्टेडियम का प्रारुप क्या है इस बारे मे वे स्थानीय जनता को अवगत करायेंगे।
दशज्यूला क्षेत्र को पूरी तरह से जोड़ने वाले कोटखाल जागतोली मोटर मार्ग से चोपड़ा उडामांडा मोटर मार्ग मिलान का काम क्यों रूका है उस पर सम्बन्धित विभाग से जानकारी मांगी जायेंगी ओर अगर शीघ्र निमार्ण कार्य पूर्ण नहीं होता तो आन्दोलन किया जाएगा।
रूद्रप्रयाग चोपड़ा उडामाडा मोटर मार्ग पर जहा जहा भी स्थानीय जनता ओर जनप्रतिनिधियों द्वारा जो सुझाव दिए जायेंगे विभाग द्वारा उस पर कार्रवाई तुरंत की जाय।ओर उक्त मोटर मार्ग को अन्तिम बिन्दु तक यातायात हेतु सूचारू किया जाय। इस सम्बन्ध में शीघ्र ही दूसरी विस्तारित बैठक आहूत की जायेगी।
बैठक मे उपस्थित त्रिभुवन सिह, मकर सिह, रणवीर सिह नेगी, गुलाब सिंह रावत, रविंद्र सिह, संतोष जग्गी, गीता देवी, नीलम देवी सहित 68 लोगो के हस्ताक्षर मौजूद है।