एक व दो जनवरी को नगेला देवता की जात का होगा आयोजन

लस्या पट्टी में नगेला की जात,
खबर शेयर करें:

 हिमालय की आवाज।

उरोली गांव में नरसिंह देवता मन्दिर नव निर्माण समिति की बैठक में एक व दो जनवरी को नगेला देवता की जात का होगा आयोजन।

जखोली। नरसिंह देवता मन्दिर समिति कुण्डसौड़ की बैठक नगेला देवता के आदि स्थान उरोली में पूर्व प्रधान उरोली दरम्यान सिंह राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें नागेन्द्र देवता की दो दिवसीय जात एक व दो जनवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मन्दिर समिति द्वारा नरसिंह देवता मन्दिर नव निर्माण पर अब तक हुए आय व्यय पर चर्चा के साथ ही मंदिर के विकास पर भी विचार विमर्श किया गया।

   रविवार को ग्राम पंचायत उरोली के तहत भगवान नगेला देवता की गद्दी स्थल उरोली में आयोजित पंचों की बैठक में नरसिंह देवता मन्दिर के नव निर्माणाधीन मन्दिर कुण्डसौड़ के अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में शामिल समिति के पदाधिकारियों ने मन्दिर को ओर भव्य निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया है।

   इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अब तक के नरसिंह देवता मन्दिर नव निर्माण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मन्दिर को ओर भव्य निर्माण को लेकर समिति के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर देखरेख करने के साथ ही निगरानी की जायेगी।

 बैठक में मन्दिर नव निर्माण में क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भी सहयोग लेने हेतु प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में नागेन्द्र देवता की उरोली में दो दिवसीय जात का आगामी एक व दो जनवरी को आयोजन पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। 

   बैठक में नरसिंह देवता मन्दिर समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान दरम्यान सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह राणा, प्रधान उरोली डा.संजय सिंह राणा, शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा,  सामाजिक कार्यकर्ता बच्चवाड़ धूम सिंह रावत, विनोद मंमगाई, शिक्षक सुमेर सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि उत्तम सिंह राणा,कृपाल   राणा, सोहन सिंह राणा, गौरव राणा,  महावीर राणा, उदय सिंह राणा, मुकेश राणा, पृथ्वी राणा, दर्शन राणा, आनन्द राणा, केदार सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मकान लाल शाह, सुरेंद्र राणा, विजय राणा, पंकज राणा, प्रवीण राणा, मंगल सिंह राणा, महावीर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->