मानेन्द्र कुमार (पप्पू)/ चोपता रुद्रप्रयाग।
भाजपा का संकल्प और पार्टी की नीतियां समाज के हर तबके को समर्पित- विक्रम कंडारी।
भाजपा का यह अभियान सिर्फ एक सदस्यता अभियान नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान है।
शक्ति केंद्र दुर्गाधार में पड़ने वाले चारों बूथों के अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी ने की बैठक।
आज भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र दुर्गाधार में पड़ने वाले चारों बूथों के अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी ने की बैठक, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ।
दुर्गाधार, चामक, बावई-1, बावई-2, सभी बूथों समिति सदस्यों का वृत्त लेते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी ने कहा भाजपा का यह अभियान सिर्फ एक सदस्यता अभियान नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान है, हम सब को मिलकर देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है ।
भाजपा सदस्यता अभियान की संक्षिप्त जानकारी देते हुए कंडारी ने कहा भाजपा का सदस्यता अभियान भाजपा का संकल्प हर वर्ग का कल्याण है, और पार्टी की नीतियां समाज के हर तबके को समर्पित है कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति के स्वेच्छा अनुसार उनके मोबाइल नंबर से 8800002024, नंबर पर मिस कॉल करके भाजपा का सदस्य बनाना है ।
भाजपा जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया व मंडल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य को भरोसा दिलाते हुए कहा है, सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले उन्नतीश बूथों पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट के निर्देशन में सदस्यता अभियान का कार्य जोरों पर चल रहा है। इस मंडल के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 मैं अपनी अहम भूमिका निभाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना कर लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
इस शुभ अवसर पर, शक्ति केंद्र दुर्गाधार के संयोजक रामेश्वर सेमवाल, सर्वेस्वर् चमोला, हरीश सिंह गुसाई, सुखवीर सिंह गुसाई,राकेश चंद्र चमोला, चंद्र शेखर सेमवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे


