परियोजना व् स्वयंसेवी संस्थाओं से सभी महिलाओं को जुड़ना चाहिये

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से जुड़ी तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत सहकारिता चोपता की वार्षिक आमसभा
खबर शेयर करें:

 महेंद्र कुमार (पप्पू )/ चोपता रुद्रप्रयाग

परियोजना व् स्वयंसेवी संस्थाओं से सभी महिलाओं को जुड़ना चाहिये- आशा नोटियाल।


सहकारिता की वार्षिक आमसभा कार्यक्रम में भाजपा सदस्यता अभियान।

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से जुड़ी तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत सहकारिता चोपता की वार्षिक आमसभा कार्यक्रम का आयोजन  सम्पन्न।

रुद्रप्रयाग- विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से जुड़ी तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत सहकारिता चोपता की वार्षिक आमसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, 

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने  विधिवत रूप से मां सरस्वती के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके   कार्यक्रम  का शुभारंभ किया, पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने, काफी संख्या में आयीं हुई सभी महिलाओं का स्वागत आभार प्रकट करते हुए कहा, स्थानीय उत्पादों व  उद्यमो को बढ़ावा देने के लिए सभी मातृ शक्तियों को इस आजीविका व स्वयं सहायता समूह से जुड़ना जरूरी है, ताकि सभी महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त        हों,इस आजीविका से लाभ विकास हेतु, सरकार भी अपने स्तर से प्रयासरत है, आजीविका स्वायत सहकारिता   चोपता की अध्यक्ष दुर्गा करासी ने अवगत कराया, इस क्षेत्र से पन्द्रह सोलह गावों की महिलाओं को इस समूह से जोड़ा गया है, सभी महिलाएं आम जनजीवन का कार्य निपटाकर, इस समूह  के लिए कार्य करती हैं अभी पिछले साल ही केदारनाथ मंदिर के लिए पाच हजार चौलाइ के लड्डू के पैकेट भेजे गए थे, साथ ही साथ जूट के बैग व मडुवा के  उद्यम पर भी कार्य किया जाता है।

कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय स्टेट बैंक चोपता के शाखा प्रबंधक देवेंद्र चौधरी ने बैंक से संबंधित जानकारी देते हुए बताया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ग्राम् विकास विभाग  के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करती है इसमें समूह की महिलाओं को उनके रोजगार या अन्य जरूरत के लिए बैंक से समूह को ऋण भी दिया जाता है, शाखा प्रबंधक ने जीवन बीमा पॉलिसीयों के बारे में जानकारी दी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस कार्यक्रम में  स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी हुई महिलाओं को भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के निमित्त सदस्यता  दिलाई गई।

इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग  उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी,जिला पंचायत सदस्य चोपता वार्ड से सुनीता बर्त्वाल,   महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व सारी से जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी,  जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल के अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य  अर्जुन नेगी  माईकोटी के प्रधान  अमित प्रदाली, स्वयं सहायता समूह चोपता की अध्यक्ष दुर्गा करासी, कोषाध्यक्ष रश्मि देवी, सचिव संतोषी देवी, सदस्य अंजना सजवाण, अनीता देवी, पार्वती देवी, अर्चना देवी, ममता देवी, आरती देवी, मनवर सजवाण, लक्ष्मण बर्त्वाल, आदि सभी लोग उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->