महेंद्र कुमार पप्पू चोपता रुद्रप्रयाग
पुलिस कर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र पुलिस कर्मियों के द्वारा बहनों को दिया गया सुरक्षा का आश्वासन।
रुद्रप्रयाग- तल्ला नागपुर क्षेत्र पुलिस चौकी दुर्गाधार चोपता मे क्षेत्र की बहनों द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी गई, तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
महिला सहायता समूह की अध्यक्ष व् भाजपा मंडल सतेराख़ाल की महिला मोर्चा अध्यक्ष समाजसेविका दुर्गा करासी के नेतृत्व में क्षेत्र की सभी बहनों ने पुलिस भाइयों को राखी पहनाते, हुए दुर्गा करासी ने कहा, जब से हमारे तल्ला नागपुर क्षेत्र में पुलिस चौकी खुली है तब से शांति व्यवस्था चाक चौबन्द है।
पुलिस कर्मी जवान क्षेत्र और हमारी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं सभी पर्व जैसे होली, दीपावली, रक्षाबंधन, आदि त्योहारो पर अपने परिजनों से दूर रहते हुए भी समाज सेवा देश की सेवा करते हैं रात दिन ड्यूटी करके जिसके चलते आज जब हम घर से निकलते हैं तो सभी बहने सुरक्षित महसूस करती हैं।
सभी पुलिसकर्मियों द्वारा सभी बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा साथ ही साथ उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा यदि रात दिन किसी को भी कोई समस्या हो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं या फिर चौकी में आकर हमसे संपर्क करें, हमारी रुद्रप्रयाग पुलिस अपराध रोकथाम के अतिरिक्त समाज सेवा का काम भी कर रही है, और सरकार के द्वारा जो नया कानून अभी हाल में लाया गया है उसके तहत क्षेत्र में सभी स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
चौकी में रक्षा सूत्र कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कांस्टेबल अनिल कुमार, सुधीर नेगी, पंकज राणा, होमगार्ड विनोद कुमोला, ओमप्रकाश, दयाल लाल, प्रियंका देवी, मीना देवी, शशि देवी, गीता देवी, आदि सभी उपस्थित रहे।


.jpg)


