छेनागाड-उछोला मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत चार घायल

छेनागाड-उछोला मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत चार घायल
खबर शेयर करें:

 छेनागाड-उछोला मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत चार घायल।

सूचना मिलते ही , DDRF,और  पुलिस टीम मोके पर पहुँचकर उक्त व्यक्तियो का रेसक्यू किया गया।

रुद्रप्रयाग। आज छेनागाड़-उछोला मोटरमार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो  गया जिसमे पांच लोग सवार थे। वाहन छेनागाड़ से उछोला जा रहा था ओर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही DDRF  पुलिस टीम ने मोके पर पहुँचकर वाहन दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियो का रेसक्यू किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि सोमवार शाम करीब चार बजे छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या यूके 12 टीए 0298 में पांच लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। चार लोगों घायल हुए।

घायलों को स्थानीय वाहन की सहायता से समुदायिक अस्पताल अगस्त्यमुनि भिजवाया गया। मेक्स वाहन में 5 लोग सवार बताये जा रहे है जिनमे से चार लोग घायल हुए तथा एक व्यक्ति की मौत हो गयी जो 78 वर्षीय उछोला गांव के निवासी थे।

घटना का विवरण


घायल 


1- कन्हैया लाल पुत्र दिनेश लाल


 उम्र - 31 वर्ष

निवासी - उछोला ( रुद्रप्रयाग)


2 - संदीप लाल पुत्र जसपाल लाल (गम्भीर घायल)


उम्र - 32 वर्ष।


निवासी - उछोला ( रुद्रप्रयाग)


3 - देवचन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह


उम्र - 58 वर्ष।


निवासी - उछोला ( रुद्रप्रयाग)


4 - अब्बल सिंह पुत्र विश्राम सिंह

उम्र - 44 वर्ष।


निवासी - उछोला ( रुद्रप्रयाग)


मृतक

1- पदमू लाल पुत्र कुकरिया लाल

 उम्र - 78 वर्ष।

निवासी - उछोला ( रुद्रप्रयाग)

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->