सात महीने के बच्चे के पेट में मिला भ्रूण

सात महीने के बच्चे के पेट में मिला भ्रूण,इसे मेडिकल भाषा मे फीटस-इन-फीटू कहते हैं,
खबर शेयर करें:

 सात महीने के बच्चे के पेट में मिला भ्रूण।

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रान्ट के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन।

एक हैरान कर देने वाला मामला देहरादून से सामने आया है। एक सात महीने के बच्चे के पेट में भ्रूण मिला जो आम आदमी के लिए असमंजस की बात है। बच्चे के लगातार बढ़ रहे पेट को देख परिजन हैरान परेसान हो गए। नवजात को परिजनों ने जब उन्होंने डॉक्टरों को दिखाया तो बच्चे के पेट में भ्रूण होने की बात सामने आई ओर  तब हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजात की आयु सात माह की थी, उस दौरान उसकी मां का ध्यान उसके बढ़ते हुए पेट पर गया। प्रारंभ में माँ ने इसे नजरअंदाज करके ध्यान नही दिया पर जब पेट निरंतर बढ़ता ही गया तो कई जगह चिकित्सकों को दिखाने के बावजूद बच्चे को आराम नहीं मिला।

बच्चे के परिजनों ने बच्चे के बढ़ते पेट से परेसान होकर हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में वरिष्ठ बाल शल्य-चिकित्सक डॉ.संतोष सिंह को बालक को दिखाया । डॉक्टर को रिंकू की प्राथमिक जांच मे उन्हें पेट मे किसी असामान्य गांठ होने का शक हुआ। जब एक्सरे किया गया तो रिंकू के पेट मे पल रहे एक मानव-भ्रूण होने का पता चला।

डॉ.संतोष सिंह ने बताया कि इसे मेडिकल भाषा मे फीटस-इन-फीटू कहते हैं। जिसके बाद बच्चे के ऑपरेशन की योजना बनाई गई। पिछले सप्ताह बच्चे का सफल ऑपरेशन किया गया। उसके पेट से भ्रूण को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है। ऑपरेशन के चार दिन बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे को घर भेज दिया गया।

डॉ.संतोष सिंह ने बताया कि फीटस-इन-फीटू मानव भ्रूण-विकास की एक अत्यंत असामान्य घटना है। इसमें भ्रूण विकास के समय किसी अज्ञात वजह से एक भ्रूण दूसरे के अंदर विकसित होने लगता है, बिल्कुल एक परजीवी की तरह। अल्ट्रासाउंड से इसका पता मां के गर्भ में ही लगाया जा सकता है, हालांकि अधिकतर मामलों मे इसका पता जन्म के बाद ही चलता है।

डॉ. ने बताया फीटस-इन-फीटू जैसे केस लगभग पांच लाख में से भी अधिक गर्भावस्थाओं में किसी एक को हो सकता है। आमतौर पर ये एक से दो वर्ष तक की आयु मे शिशु के पेट के असामान्य तरीके से बढ़ने के कारण ही संज्ञान में आता है। यह घटना अचम्भित करने वाली है जो सात माह के बच्चे के पेट मे इस तरह भूर्ण के पलने की घटना सामने आई है

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->