शिक्षक शिव सिह नेगी को मिली बड़े पद की जिम्मेदारी

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का विस्तार,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

शिक्षा के क्षेत्र मे विभिन्न पदो पर रहते शिक्षको के अधिकारो की लड़ाई लड़ने वाले शिक्षक शिव सिह नेगी को मिली बड़े पद की जिम्मेदारी।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का विस्तार कर शिक्षक को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

जखोली-देश भर मे पुरानी पेंशन बहाली की नैतिक माँग समस्त संगठनों, कर्मचारियों, बैंक कर्मियों, अधिकारियो, शिक्षक वर्गों तथा सभी संवर्गो के कर्मचारियों के साथ समन्वय एवं एकता बनाने एवं पुरानी के लिए निरंतर काम करने राष्ट्रीय पुरानी पेन्शन बहाली संयुक्त मोर्चा का विस्तारीकृण किया जाता है।

आपकी जानकारी के बता दे कि श्री शिव सिह नेगी माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड जिनका दीर्घ सांगठनिक अनुभव तथा विशेषकर उत्तराखंड राज्य मे सभी संगठनों साथ कर्मिको के हित मे व अनेक आन्दोलनो मे सदैव सहभागिता रही ।

   शिव सिह नेगी मे इन्ही खासियत को देखकर इन्हे राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मे विस्तार कर उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। आपको बता दे कि शिव सिह नेगी ने शिक्षा के क्षेत्र मे रहकर विभिन्न पदो पर रहते हुए शिक्षको की हितो की लडा़ई लड़कर हमेशा  उनके हक हक्कूको दिलवाने मे प्रयासरत रहे और आन्दोलनो के अनुभवी भी रहे। 

   इसलिए संगठन ने इन पर भरोसा जताते हुए इस योग्य समझा और इन्हीं कारणो से इन्हें राष्ट्रीय पुरानी पेन्शन बहाली संयुक्त मोर्चे मे पद को ऊंचा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->