रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्ध आशा कार्यकत्रियों की एक बैठक की गयी आहूत।
बैठक मे कार्यकत्रियों द्वारा जनपद के दोनो विधायको को सौंपा 6 सूत्रीय माँग पत्र।
रूद्रप्रयाग- काली कमली धर्मशाला में आशा कार्यकर्ती संगठन सम्बन्ध भारतीय मजदूर संघ रुद्रप्रयाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रीयो की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु राज्य सरकार व केन्द्र सरकार को रुद्रप्रयाग जनपद के दोनों विधायक श्रीमती शैला रानी रावत व श्री भरत सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
बैठक में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत ने शिरकत की। आशाओं द्वारा विधायक श्रीमती शैला रानी रावत का फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक मे विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि आशाओं की अपनी विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग करुंगी, उन्होंने ये भी कहा कि समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहतीं है। वही केदारनाथ विधायका को अपने मध्य पाकर आशा ,स्वास्थ्य कार्यकत्री बहुत उत्साहित हुई।।
संगठन ने दोनो विधायको को 6 सूत्रीय माँग पत्र सौंपा जिसमे कि -
1 सभी आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय व
18000रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाय।
2- केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन राशि दी जाय उसे प्रति माह दिया जाय।
3- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाय।
4- आशा कार्यकत्रियों का कार्य करने के दौरान दुर्घटना हो जाने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा व मृत्यु होने पर (10 लाख रूपयेमुआवजा के तौर पर भुगतान किया जाय।
5- आशा कार्यकत्रियों को भविष्य कर्मचारी राज्य बीमा के दायरे मे लाया जाय व पेंशन का लाभ दिया जाय।
6- आशाओं के निवास हे निवास हेतू चिकित्सालयों मे आवास घर बनाये जाय।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष आचार्य कृष्णा नन्द नौटियाल, संरक्षक डाक्टर अनिल नोटियाल ने भी आशा भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्ध आशा कार्यकत्रियों कार्यकत्रीयो की समस्याओं को विधायक के सामने रखते हुए उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ रुद्रप्रयाग बुध्दिबलल्भ थपलियाल ने बैठक का संचालन किया।
इस अवसर पर आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की जिला अध्यक्ष कमला राणा, अगस्त्यमुनि ब्लाक अध्यक्ष ललिता कठैत, उखीमठ ब्लाक अध्यक्ष गीता देवी, जखोली व्लाख अध्यक्ष धनेश्वरी देवी एवं रीना, रंजना, भुवनेश्वरी, नीलम, सुनीता, सीमा, आशा, पूनम, लीला, रेखा, अंजू, शशी, पार्वती, मनोरमा, कविता देवी सहित तीनों विकास खंड की आशा बहिने उपस्थित रही।




