त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर सूर्यप्रयाग में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की पूर्णाहुति।
व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पूज्या राधिका जोशी जी "केदारखण्डी" के मुखारविंद से किया गया।
सात दिवसीय कथा में राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति एवं भगवान के गौलोक गमन की कथा का रसास्वादन व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पूज्या राधिका जोशी जी "केदारखण्डी" के मुखारविंद से किया गया। कथावाचक पूज्या राधिका जोशी "केदारखण्डी" ने कहा कि जो मनुष्य काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार का त्याग कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है उसे मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
राधिका जी के सलाहकार नवीन जोशी ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में विवेकानंद, ऋषिराज व विजेन्द्र चमोली द्वारा संगीत पर साथ दिया गया जबकि श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में आचार्य दीपक थपलियाल, सतीश नौटियाल, राजेश सेमवाल व सुभाष भटट्, की वेद ऋचाओं से त्रिपुरेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बनाया गया।
साथ ही कथा के मुख्य यजमान पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमान रामप्रसाद बडोनी के द्वारा पूज्य राधिका जोशी केदारखण्डी एवं नवीन जोशी जी के गुरुकुल श्री बदरी नारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली पिंडर घाटी थराली को भवन निर्माण हेतु 1 लाख 11 हजार रूपए की धनराशि दी गई।
उन्होंने कहा पूज्य राधिका जोशी एवं नवीन जोशी जी के द्वारा सभ्यता एवं संस्कृति को संजोए रखने के लिए जो गुरुकुल का शुभारंभ किया गया है, उसमें हमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। और ऐसे धार्मिक कार्यों के लिए हमें तन मन धन से समर्पित होना चाहिए। और उन्होंने भक्तजनों से निवेदन किया कि आप सभी भी गुरुकुल में अवश्य सहयोग करें। और साथ ही साथ उन्होने आश्वासन दिया कि मैं आगे भी अपना पूर्ण रूप से गुरूकुल को सहयोग करूंगा।
कथा में पहुंचे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आज चौथी बार उत्तराखंड की पहली महिला कथा वाचिका राधिका जोशी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
कथा श्रवण एवं पित्र प्रसाद ग्रहण अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड वाचस्पति सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, महादेव मंदिर के महंत सूर्यागिरी माई, पुरुषोत्तम दत्त चमोला, सुदर्शन सिंह रौथाण, क्षेत्र की संभ्रांत जनता व बड़े बुजुर्ग भक्तगण उपस्थित रहे।