हिमालय की आवाज/न्यूज पोर्टल
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के लिए एक बार फिर से गौरवान्वित होने वाला पल।
"अति उत्कृष्ट सेवा" पदक से 01 व "उत्कृष्ट सेवा पदक" से सम्मानित होंगे 03 पुलिस कार्मिक।
पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग ने सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों दी हार्दिक शुभकामनाएं।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2021-2022 हेतु "अति उत्कृष्ट सेवा पदक" प्रदान किये जाने हेतु 24 व "उत्कृष्ट सेवा पदक" प्रदान किये जाने हेतु 48 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गयी है।
जनपद रुद्रप्रयाग से श्री गणेश बण्डवाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रतूड़ा "अति उत्कृष्ट सेवा पदक" से सम्मानित होने जा रहे हैं।
श्री जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस कुंवर सिंह व आरक्षी नागरिक पुलिस मदन प्रकाश मिश्रा "उत्कृष्ट सेवा पदक" से सम्मानित होने जा रहे हैं।
सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2023) के अवसर पर पुलिस मुख्यालय प्रांगण में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के द्वारा अलंकृत किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद रुद्रप्रयाग के पुलिस कार्मिकों को बधाई दी गयी है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शुभकामनायें प्रेषित की जाती हैं।


