चिरबटिया मे आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुई संपन्न

चिरबटिया मे आयोजित रामलीला रामलीला प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुई संपन्न
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

चिरबटिया मे आयोजित  रामलीला प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुई संपन्न।

राजतिलक के इस सुअवसर पर विकासखंड जखोली के क्षेत्रपंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप मे रहे मौजूद।

जखोली। ग्राम पंचायत लुठियाग में नवयुवक मंगल दल के सौजन्य से आयोजित आदर्श रामलीला मंचन का प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान राम,लक्ष्मण, सीता व हनुमान का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया है। 

    सोमवार को रामलीला मंचन के प्रभु श्रीराम के राजतिलक के अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने रिबन काटकर श्रीराम आरती के साथ लीला का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से हम सभी क्षेत्रवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम प्रत्येक इंसान के दिलों में बसते हैं। ब्लाक प्रमुख थपलियाल ने कहा कि भगवान राम के आदर्श जीवन को लोग अपनी जीवन शैली से जोड़े तो समाज में सुख,शांति और समृद्धि कायम हो जायेगी। 

   कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा सहित सभी उपस्थित ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल का स्वागत व सम्मान किया गया। श्रीरामचन्द्र जी की आरती के बाद गुरु वशिष्ठ ने विधिवत पूजा अर्चना कर श्रीराम का राजतिलक कर उपस्थित लोगों को फल व प्रसाद वितरित किया गया।

    इस दौरान श्रीराम व हनुमान के साथ ही पात्रों द्वारा सुंदर लीलाओं का मंचन पर लोग भाव विभोर हो गये। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, कपूर पंवार, युद्धवीर राणा, प्रधान दिनेश कैंतुरा, उप प्रधान त्रिलोक कैंतुरा, निर्देशक रघुवीर सिंह राणा, प्रबंधक हरेंद्र सिंह कैंतुरा,रामलीला समिति अध्यक्ष अर्जुन मेहरा, कोषाध्यक्ष कमल सिंह कैंतुरा, संचालक कुलदेव कैंतुरा, सचिव प्रीतम कैंतुरा, पूर्व प्रधान रुप सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान सीता देवी, शुभदेई देवी, कुंवर सिंह कैंतुरा, सोहन सिंह कैंतुरा, सैंन सिंह मेहरा, सम्पूर्ण सिंह कैंतुरा सहित कई लोग मौजूद रहें।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->