रामबाड़ा और लिनचोली के बीच फंसे 04 तीर्थयात्री, SDRF टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू।
30 मई 2023 को देर रात्रि सेक्टर मजिस्ट्रेट, लिनचोली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि श्रीकेदारनाथ दर्शन के उपरांत वापिस लौटते समय 04 तीर्थयात्री लिनचोली व रामबाड़ा में नदी किनारे फंस गए है जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होने पर लिनचोलो से मुख्य आरक्षी प्रविंद्र धस्माना अपने हमराहों के साथ SDRF राहत व बचाव टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF की राहत व बचाव टीम द्वारा रात के अंधेरे व भौगोलिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए रात के अंधेरे में युवकों तक पहुँचकर नदी किनारे से सभी को एक एक कर सुरक्षित निकाला गया। जिसके उपरांत उन्हें लिंचोली पहुँचाया गया।
तीर्थ यात्रियों ने बताया गया कि श्रीकेदारनाथ दर्शन के बाद वापस लौटते समय उन्होंने जल्दी के चक्कर मे नदी किनारे का रास्ता पकड़ लिया, जिसमें काफी देर नदी किनारे चलते रहने के बाद आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और अंधेरा भी हो गया जिसके चलते वे लोग वहां फंस गए। सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर उक्त सभी के द्वारा SDRF का आभार व्यक्त किया गया।
युवकों का विवरण:-
1. आकाश पुत्र श्री राम बाबू, 22 वर्ष, निवासी- निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली।
2. अमित कुमार साहू, 24 वर्ष, दिल्ली।
3. धनराज सिंह पुत्र श्री राम भूल सिंह, 25 वर्ष, साहनी मोहल्ला, नांगलोई वेस्ट दिल्ली।
4. इरफान पुत्र श्री नसरूदीन, 22 वर्ष, निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली।


