नशे की लत ने बनाया चोर आपदा ग्रस्त होटल से सीसीटीवी कैमरा चोरी

जोशीमठ में आपदाग्रस्त होटल के 09 सीसीटीवी कैमरों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगणों को पुलिस ने कुछ ही घण्टों में किया गिरफ्तार
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

नशे की लत ने बनाया चोर।

जोशीमठ में आपदाग्रस्त होटल के 09 सीसीटीवी कैमरों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगणों को पुलिस ने कुछ ही घण्टों में किया गिरफ्तार।

वादिनी श्रीमती माधवी सती पत्नी श्री एस. पी. सती निवासी मनोहर बाग जोशीमठ के द्वारा कल दिनांक 27-03-2023 को कोतवाली जोशीमठ में आकर उनके आपदाग्रस्त होटल नेचर इन में लगे कुल 09 सीसीटीवी कैमरे सी.पी.प्लस के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त घटना को  पुलिस अधीक्षक महोदय चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए उक्त घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कोतवाली जोशीमठ पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

    आदेशानुपालन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन चमोली सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली जोशीमठ पर मु. अ. सं. 06/2023 धारा 380 भा. द. वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारासी व घटनास्थल के आस-पास के लगभग 25 सी. सी.टी. वी.कैमरों को चैक करने एवं मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 27-03-2023 को रात्रि 20.20 बजे 02 अभियुक्त गणों 

1-सार्थक पुरोहित पुत्र- द्वारिका प्रशाद पुरोहित निवासी- निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ, कोतवाली जोशीमठ जिला- चमोली उम्र- 19 वर्ष।

2-  सौभन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी सुवाई तहसील जोशीमठ जिला चमोली उम्र- 29 वर्ष को कोतवाली जोशीमठ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया और चोरी किये 09 सी. सी. टी. वी. कैमरे सी. पी. प्लस. के कीमत करीब 45000/-  के बरामद किये गए। 

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गणों को आज दिनांक 28-03-2023 को माननीय न्यायलय न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि अभियुक्त गण नशे के सेवन के आदी हैं, और नशे के सेवन के लिए पैसों की जरुरुत को पूरा करने के लिए चोरी की गई है।

नाम पता अभियुक्त गण -

 1- सार्थक पुरोहित पुत्र द्वारिका प्रशाद पुरोहित, निवासी- निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ कोतवाली जोशीमठ जिला- चमोली उम्र- 19 वर्ष ( सी.सी. टी. वी. चोरी करने वाला )

2- सोभन सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी- सुवाई तहसील जोशीमठ जिला- चमोली उम्र- 29 वर्ष (चोरी किए सी. सी. टी. वी. खरीदने वाला )

बरामद का विवरण-

चोरी किये 09 सी. सी. टी. वी. कैमरे सी. पी प्लस. के कीमत करीब 45000/- के।

पुलिस टीम-

1-उ.नि. विनोद सिंह रावत कोतवाली जोशीमठ

2-अ.उ.नि. देवेन्द्र नेगी कोतवाली जोशीमठ

3-कां. 251 अवतार सिंह कोतवाली जोशीमठ

4- कां.142 नरेन्द्र सिंह कोतवाली जोशीमठ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->