शादी का झाँसा देकर आरोपी ने एक युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म

शादी का झाँसा देकर आरोपी ने एक युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म, जब युवती हुई गर्भवती तो सहारनपुर ले जाकर कराया गर्भपात। महिला मित्र से इस तरह के घि
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

शादी का झाँसा देकर आरोपी ने एक युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म, जब युवती हुई गर्भवती तो सहारनपुर ले जाकर कराया गर्भपात।

महिला मित्र से इस तरह के घिनौने अपराध के बाद भी आरोपी के द्वारा ब्लैकमेलिंग की धमकी।

देहरादून-आइएसबीटी की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को अपने एक बयान मे बताया कि  वर्ष 2010 मे उसकी पहचान नावेद आमीर से हुई थी। जो कि मूल रुप से छुटमलपुर (सहारनपुर) का रहने वाला था। दोनो क्लेमनटाउन इलाके मे एक ही कमरे मे साथ साथ रहते थे।

     पीड़िता ने बताया कि नावेद ने शादी का लालच देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वही पीड़िता के पति रेलवे मे नौकरी करते है, नावेद पीड़िता से बार बार पैसे भी माँगता था।

जब पीड़िता गर्भवती  हुई तो तब नावेद उसे सहारनपुर के किसी एक नर्सिंग होम मे लेके गया और वहाँ उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात कराने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनायी गयी और उस वीडियो को इटंरनेट, सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे डाली।

पीड़िता के अनुसार जब उसने नावेद के साथ रहने  पीड़िता के अनुसार जब उसने जानकारी स्वजनो को दी तो उसने उसे घर से बेदखल कर दिया।

आरोप ये भी है कि जब उसने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मुनिकीरेती थाने मे मुकदमा दर्ज करा दिया। 20 जनवरी 2023 को पीड़िता ने जब अपना अल्ट्रासाउंड कराया तो उसे पता चला कि वो दो माह की गर्भवती है, उसके बाद भी आरोपी के द्वारा उसे गर्भनिरोधक गोली खिलाने का प्रयास किया गया।

थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिह भाटी ने बताया कि नावेद आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->