वन कर्मचारियों के द्वारा मनाया गया अग्नि सुरक्षा सप्ताह

विकासखंड जखोली के दक्षिणी रेंज मे भी वन कर्मचारियों के द्वारा मनाया गया अग्नि सुरक्षा सप्ताह।
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

विकासखंड जखोली के दक्षिणी रेंज मे भी वन कर्मचारियों के द्वारा मनाया गया अग्नि सुरक्षा सप्ताह।

इस अवसर पर ग्रामीणों व आम जनता को वनो को आग से कैसे सुरक्षित रखा जाय, दी गयी आवश्यक जानकारी।

जखोली-वन विभाग रूद्रप्रयाग 1फरवरी से 7 फरवरी तक प्रत्येक वर्ष वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाता है। जिसके अन्तर्गत वन विभाग द्वारा ग्रामीणों एवं आम जनमानस को वनो को अग्नि से सुरक्षा हेतु जागरूक किया जाता है। वन एवं वन्य जीवों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी आम जनता को जागरूक करने का भी हर संभव प्रयास किये जाते है।

इसी क्रम मे इस वर्ष भी वन विभाग रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत वन कर्मचारियों, अधिकारियों ने ग्रामीण इलाको मे वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाने के साथ साथ वनो का महत्व तथा आम जनता के जीवन मे वनो का क्या महत्व क्या है के सम्बन्ध मे जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।

इसी क्रम मे आपको अवगत करा दे कि 2 फरवरी 2023 को वन विभाग के दक्षिणी, जखोली मे  रेंज मे तैनात वन दरोगा मदन सिह नेगी, वन आरक्षी प्रकाश सिह कंडारी, विक्रम सिह भंडारी द्वारा ग्राम पंचायत पालाकुराली, वन पंचायत ललूड़ी मे गोविंद सिह चौहान, काला पहाड़ में उपवन क्षेत्राधिकारी के सी नैनवाल,  वन आरक्षी सुरजन सिह नेगी द्वारा ग्राम सुमाड़ी (तिलवाड़ा) मे गोष्ठी का आयोजन कर तमाम ग्रामीणों को ग्रीष्मकाल मे लगने वाली आग ओर वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

इस अवसर पर उपवन क्षेत्राधिकारी के सी नैनवाल ने बताया कि अधिकांश अग्नि दुर्घटनाएं मानवीय जनित होती है जिसको रोका जाना अतिआवश्यक है। वनाग्नि  रोकथाम मे सहयोग करने वाली संस्थाओं जैसे महिला मंगलदल/युवक मंगलदल/ग्राम पंचायत व स्वयं सेवी संस्थाओ को पुरुस्कृत किया जायेगा, साथ ही वनों मे अनावश्यक अराजक तत्वो को वनाग्नि अधिनियम के प्रावधनों के तहत कठोर कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी, जिसमे अर्थदण्ड के साथ सजा भी दी जायेगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->