रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
धान्यू, धनेश्वर महादेव मंदिर मे आज महायज्ञ का दूसरा दिन।
द्वितीय दिवस के सुअवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दर्ज की अपनी उपस्थित , साथ ही क्षेत्रीय जनता व यज्ञ समिति को महायज्ञ करने के लिए दी हार्दिक शुभकामनाएं।
यज्ञ समिति ने जिलापंचायत अध्यक्ष के सामने रखी महादेव मंदिर मे रेलिंग, टाईल्स व टिनशैड बनाने की मांग। जिलापंचायत अध्यक्ष ने कहां ये मांग नही मेरा नैतिक जिम्मेदारी।
जखोली- ग्राम पंचायत धान्यू के धनेश्वर महादेव मंदिर मे महायज्ञ के द्वितीय दिवस के शुअवसर पर विद्वान आचार्य गणो के द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधिविधान हवन यज्ञ कुण्ड मे आहुतियां दी गयी। आज द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने महायज्ञ मे शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जखोली के मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधान धूम सिंह राणा ने की।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिह सजवाण ने किया, कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने अपने संबोधन मे कहा कि आज हमारे उतराखंड मे अनेक देवी देवता निवास करते है। इन्ही देवताओं के बल बूते आज हमारा उतराखंड तीर्थों के नाम से जाना जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बारह साल मे होने वाले इस महायज्ञ के लिए लस्या पट्टी के समस्त जनता व यज्ञ समिति को हार्दिक शुभकामनाए दी साथ ही धनेश्वर महादेव मंदिर समिति ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई देई शाह को मंदिर परिसर मे टाईल्स, रेलिंग एव टिनशैड हेतू मांगपत्र भी सौंपा। इस विषय मे जिलापंचायत अध्यक्ष नै कहा कि मेरी यह सर्वप्रथम प्राथिमकता होगी कि मै अपनी नैतिक जिम्मेदारी पूरी कर क्षेत्र की जनता की सेवा कर सकूं।
इस अवसर पर भाजपा जखोली के मंडल अध्यक्ष धूम सिह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुन्दर सिह रावत, वाचस्पति सेमवाल, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सरत सिह गहरवार, नागेन्द्र पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिह चौहान, बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य रणजीत सिह राणा, प्रदेश संगठन मंत्री उतराखंड काग्रेंस कमेटी रघुवीर सिह राणा, गोर्ती के पूर्व प्रधान किशन सिंह नेगी, गिरवीर सिंह रावत, नरेन्द्र सिह चौहान, कृपाल सिह, शिवराज सिंह नेगी पूर्व प्रधान कोटी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व भक्तगण उपस्थित थे


