वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक शव बरामद

पहाड़ में हो रही लगातार वाहन दुर्घटनाओं का कारण खोजे बिना नही रोकी जा सकती हैं दुर्घटनाएं, वाहन चालक 99 प्रतिशत तक दुर्घटना को रोक सकता है,
खबर शेयर करें:
पंकज सिंह नेगी/ पौड़ी गढ़वाल
वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक शव बरामद।

पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के पास वाहन दुर्घटना होने से चालक की मृत्यु।

उत्तराखंड में इस वर्ष हो थी लगातार वाहन दुर्घटना के कारण अधिक जनहानि हुई है। लगातार हो रही दुर्घटना के कारणों का समाधान तबतक सम्भव नही है जबतक वाहन चालक सतर्क न हो।
कल देर रात थाना धुमाकोट द्वारा  एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि शक्तिपुर नई चौकी के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है।

वाहन दुर्घटना की सूचना पाते ही हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र के नेतृत्व में राहत और बचावदल मय बचाव उपकरणों के घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना स्थल पर टाटा 407 ट्रक (UK19CA0743) अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था जिसमें सिर्फ चालक ही सवार था।
 राहत और बचावदल द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर देर रात खाई में उतरकर रोप स्ट्रेचर के माध्यम से शव को सड़क तक पहुंचाया गया और अग्रिम कार्यवाही के लिए शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया।
खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->