लिव इन रिलेशन में रहना पड़ा महंगा प्रेमी ने की12 वर्षीय बेटे की हत्या

महिला के प्रेमी ने उसके 12 वर्षीय पुत्र की हत्या कर शव को नहर में फेंका,महिला के प्रेमी ने 12 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव को शूटकेश में बन्द करके नहर म
खबर शेयर करें:

  महिला के प्रेमी ने उसके 12 वर्षीय पुत्र की हत्या कर शव को नहर में फेंका।

महिला के प्रेमी ने 12 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव को शूटकेश में बन्द करके नहर में फेंक दिया, पुलिस ने महिला की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज।

 महिला  थाना लोनी जनपद गाजियाबाद की रहने वाली है ओर अपने बेटे अयान के साथ 9 वर्ष से पिरान कलियर में रह रही थी। 

कासिफ ने अपने आसपास के लोगों को उसे महिला का बेटा होना बताया था लेकिन असल मे वह महिला का प्रेमी था। इनकी मुलाकात दिल्ली में रिश्तेदारी में हुई थी और कासिफ सलेमपुर दिल्ली का निवासी है।



घटना के समय महिला ओर कासिफ का झगड़ा मारपीट हुआ जिसके बाद महिला दरगाह में सो गई और अगली सुबह घर कमरे पर पहुंची तो उसका बेटा कमरे में न होने के बारे में कासिफ को पूछा तो अनभिज्ञ होकर कासिफ भी महिला के साथ बच्चा खोजने लगा।

बच्चा ढूंढते हुए जब महिला द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही तो कासिफ भाग गया जिसके बाद महिला का शक गहरा गया और महिला ने पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

महिला द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि कासिफ सूटकेस लेकर जा रहा है ओर महिला के दूसरे बेटे को आरोपी ने कोल करके बताया कि उसके छोटे भाई को मारकर उसने सूटकेस में भरकर गंगनहर में फेंक दिया है।

महिला के दूसरे बेटे ने अपनी माँ को इस बारे में सूचना दी जिसके बाद महिला द्वारा पुलिस से सहायता मांगी। महिला पहले प्रेमी को बेटा बता रही थी पर पुलिस की सख्ताईसे पूछताछ करने पर सब   निगल दिया। पुलिस अब महिला द्वारा बताए गए घटनाक्रम के अनुसार गंगनहर में तलाशी अभियान शुरू कर चुकी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->