उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन हैं या लाड़ी, पोस्टर बदले जाने पर असमंजस की स्थिति को सही किया गया।
कांग्रेस भवन मे लगे पोस्टर मे ये क्या लिखा हैं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह लाडी जी उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
जबकि हरेंद्र सिंह लाडी को किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
उत्तराखंड कांग्रेस मे भी अजब गजब होता रहता है। मुगालता किसको हुआ लगाने वाले को बनांने वाले को या बनवाने वाले को पिछले दिनों प्रीतम सिंह के पोस्टर क़ो लेकर बडा विवाद हुआ तो उस समय कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के हिसाब से कांग्रेस भवन मे पोस्टर लगाने की बात कही थी।
आज कांग्रेस भवन में लगा एक और पोस्टर काफी चर्चाओं मे आ गया जो कांग्रेस भवन मे लगा दिखाई दिया जिसे अभी उतार कर सही कर लिया गया है। पोस्टर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के ख़ास हरेंद्र सिंह लाड़ी का जिसमे प्रोटोकॉल के हिसाब से फोटो तो सबकी लगाई गई थी पर उस पोस्टर पर जो लिखा गया उसने सबको हैरानी मे डाल दिया बधाई देने वालों ने लाड़ी क़ो प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने की बधाई दें डाली अब जब हवा में बात पहुंची तो असर यह हुआ की पोस्टर को बदलना पड़ा।
प्रोटोकॉल के हिसाब से पहला पोस्टर जिसमे यशपाल आर्य के बेटे संजीव की भी फोटो लगी थी चर्चा का बाजार पोस्टर ने गर्मा दिया था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तो करन माहरा हैं ऐसे मे चर्चा ये होने लगी लाड़ी क़ो अध्यक्ष कब बनाया बड़ा सवाल ये हैं की क्या नेता और उनके कार्यकर्ता पोस्टर लगाने से पहले उन्हें देखते भी नहीं जबकि हरेंद्र लाड़ी क़ो किसान कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई हैं।
पोस्टर का कांग्रेस भवन में लगाए जाने से हुयी चर्चाओं ने पोस्टर के अनुसार बधाई दी गयी तो असमंजस के माहौल बनना शुरू हो गया अब जाकर पोस्टर सही करने पर लाडी को किसान कांग्रेस अध्यक्ष की बधाई दी जायगी।


