जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा संयुक्त चेकिंग अभियान

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में पहुंच रहे वाहनों की संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही है। संयुक्त चेकिंग
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढवाल ब्यूरो।

जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा संयुक्त चेकिंग अभियान 

थर्टी फर्स्ट और नववर्ष की पार्टी मनाने के इरादे से जनपद रुद्रप्रयाग के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। 

   पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में पहुंच रहे वाहनों की संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही है। संयुक्त चेकिंग का मुख्य मकसद यही है कि कोई भी वाहन चालक शराब के नशे में वाहन का संचालन न करे। साथ ही ओवर लोडिंग व ओवर स्पीड से चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त चेकिंग अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत भी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है।

संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी प्रभारी जवाड़ी सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->