पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में अनुचर श्री रामलाल जी को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कर्मी को चमोली पुलिस द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई।

 पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में अनुचर श्री रामलाल जी को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

अनुचर श्री रामलाल वर्ष 1981 को पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर नियुक्त हुए उनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल देहरादून एवं जनपद चमोली में रहकर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी गई। 

    पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल  द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मी की पुलिस विभाग में सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की गई साथ ही उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई तथा शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी। 

    सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही सेवानिवृत्त हुए कर्मी से अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग पुलिस परिवार को निरन्तर मिलता रहेगा।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह, यातायात उपनिरीक्षक चमोली श्री दिगम्बर सिंह उनियाल पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->