गुमशदा विवाहिता को चमोली पुलिस ने गैर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

गुमशदा विवाहिता को चमोली पुलिस ने गैर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

गुमशदा विवाहिता को चमोली पुलिस ने गैर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

दिनांक 23-12-2022 को वादी द्वारा अपनी पत्नी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने एवं काफी तलाश के बाद भी ना मिलने के सम्बंध में एक प्रार्थना पत्र कोतवाली चमोली में दिया गया। 

     मामला महिला संम्बन्धी होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल  ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कोतवाली चमोली को तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। महोदय के आदेश के अनुपालन में कोतवाली चमोली पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई। 

    गुमशुदा की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही टैक्सी व अन्य वाहन चालकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं कुशल सुरागरसी-पतारसी से गुमशुदा विवाहिता को आज दिनाँक 27.12.2022 को चौकी खुड़बुड़ा कोतवाली नगर देहरादून क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा चमोली पुलिस त्वरित कार्यवाही की काफी सराहना की गई व मित्र पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->