दुर्घटना - स्कूटी अनियत्रित होने पर एक की मृत्यु एक घायल।
चमोली जनपद के कांडई पुल मटई मोटर मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर रोड से नीचे लगभग डेढ़ सौ मीटर खाई मे गिरने की सुचना पर स्थानीय जनता तथा नंदा नगर घाट पुलिस व तहसील प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया तथा घायल सुनील उपरोक्त को प्राइवेट वाहन से उपचार हेतू गोपेश्वर भेजा गया।
इस दुर्घटना में चालक मनोज सिंह पुत्र दिलबर सिंह निवासी बराली बैरास कुण्ड पोस्ट आफिस बगना पटवारी क्षेत्र गंडासू तहसील नंदप्रयाग जिला चमोली उम्र लगभग 31 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है। यदि मटई मोटर मार्ग की स्थिति देखें तो यह मोटर मार्ग विभागीय उपेक्षा का शिकार रहा है जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।
सड़क दुर्घटना कब तक रुकेंगी,सड़क दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कारकों से निबटने के उपाय क्या क्या हो सकतें हैं, सभी की (वाहन चालक, पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट, और परिवहन विभाग) सभी की सहभागिता का होना आवश्यक है, मुख्य भूमिका वाहन चालक की है जो दुर्घटना को 99 प्रतिशत तक रोक सकतें हैं। हिमालय की आवाज न्यूज पोर्टल का सभी पाठकों से अनुरोध है कि सड़क दुर्घटना से घरों के चिराग बुझने की खबरें आगे न हो के लिए हम सभी का दायित्व है हम अपने कर्तव्यों का पालन स्वयं करने के साथ अन्य को भी प्रेरित करेंगे।


