शादी में फायरिंग करना पड़ा नेता जी को महंगा।
अब वो जमाना गया जब लोग तथाकथित नेताओं को भगवान समझते थे आज के दौर का चलन बदल गया है । हेकड़ी निकलने में कोई समय नही निकलता क्योंकि शोसियल मीडिया का दौर है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा अपने संदेश में स्पष्ट कहा जा रहा कि हथियारों की नुमाइश न करें पर कोढ़ में खुजली तो होनी ही है लगे हाथ एक नेता जी ने भी अपनी लाइसेंसी रायफल से शादी के मौके पर हर्ष फायरिंग कर वीडियो को अपने सोशियल मीडिया अकाउंट पर लगा दिया।
सोशियल मीडिया पर नेता जी की फायरिंग वाला वीडियो वायरल होने पर ज्वालापुर पुलिस हरकत में आ गयी और नेता जी जो डबल इंजन के नशे में शायद चूर थे उन भाजपा पार्षद के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लाइसेंसी राइफल ओर लाइसेंस को जब्त कर लिया।
भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित खान की शादी के कार्यक्रम में अपने आवासीय परिसर से हारून ने अपनी लाइसेंसी रायफल से हवाई फायर किए ओर इस फायरिंग का वीडियो शूट होने के बाद सोशियल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
हम समाज को क्या दे रहें है और हमारी जिम्मेदारी क्या है। क्या ऐसे भोंडे प्रदर्शनकारियों को सबक नही मिलना चाहिए। हरिद्वार पुलिस की मीडिया सेल जिस तरह से सोशियल मीडिया पर सक्रिय होकर समय समय पर सन्देश दे रही है वह इस तरह की छिछोरी हरकत करने वाले लम्पटों के समझ में क्यों नही आती है।


