सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई- Emotional farewell on retirement

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली


सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई


जखोली। राजकीय इंका गोर्ती में कार्यरत शिक्षक महावीर सिंह चौहान काे सेवानिवृत्त हाेने पर विद्यालय परिवार,शिक्षक कर्मचारियों व ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी। समाराेह के दाैरान उन्हें प्रधानाचार्य रोशन सुपरियाल,बजीरा के प्रधानाचार्य शिवसिंह रावत,राशिसं मण्डलीय मंत्री शिवसिंह नेगी व शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र व फूलमालाएं पहना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। 

इस दौरान छात्र छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। विदित हो कि महावीर सिंह चौहान की 17 दिसम्बर 1983 को प्रथम नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय कुमड़ी में हुई थी और 9 दिसम्बर 1989 को राइंका कोट बांगर में एलटी ग्रेड में पदोन्नति हुई। तत्पश्चात चौहान 8 दिसम्बर 1999 को स्थानान्तरण राउमावि गोर्ती में हुआ। 

इस दौरान महावीर चौहान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रहते हुये विद्यालय का इण्टर स्तर पर उच्चीकरण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्ष 2016 में कार दुर्घटना में वे गम्भीर रुप से घायल हो गये थे,जिसमें उनके पैरों पर काफी चोटें आयी, किन्तु इसके बावजूद भी वे बैशाखियों के सहारे स्कूल पहुँच कर बच्चों को शिक्षण कार्य करवाते थे। मंगलवार विदाई समाराेह मेें नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, संचालन बीरेन्द्र नेगी, सुनील मैठाणी, सेनि.प्रधानाचार्य डीएस चौहान आदि मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->