शौचालय की दयनीय स्थिति से अनजान रुद्रप्रयाग नगरपालिका- Rudraprayag municipality unaware of pathetic condition of toilet

खबर शेयर करें:

 राजेश भट्ट/रुद्रप्रयाग

शौचालय की दयनीय स्थिति से अनजान रुद्रप्रयाग नगरपालिका


रुद्रप्रयाग। नगर पालिका परिषद नया बस अड्डा के अंतर्गत कई वर्षों पूर्व शौचालय का निर्माण किया गया था हालांकि नगर पालिका के द्वारा कई बार शौचालय की मरम्मत की गई तथा निर्माण कार्य किया गया लेकिन विगत 2 वर्षों से इस शोचालय की मरम्मत न करने के कारण यह शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया है जबकि यहां मेन रोड पर है।


लेकिन नगरपालिका रुद्रप्रयाग का ध्यान इस और नहीं गया शौचालय का नव निर्माण किया जाए जिससे महिला एवं पुरुष यहां पर बाथरूम कर सके व्यापारियों के साथ बाहर गांव से आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है व्यापारियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका से मौखिक कहा गया लेकिन उसके उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं हुई ऊपर से पत्थर गिरने के कारण यह शौचालय 2 वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई जोकि बहुत चिंतनीय विषय है। उन्होंने नगर पालिका से मांग की है यथाशीघ्र इस शौचालय का निर्माण कर दिया जाए जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी ना हो।

देखिये राजेश भट्ट की विशेष रिर्पोट-

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->