जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में नवें दिन भी धरना जारी- Protest continues in District Hospital Rudraprayag on the ninth day

खबर शेयर करें:

 राजेश भट्ट- रूद्रप्रयाग

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में नवें दिन भी धरना जारी

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में आज नवें दिन भी जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग के कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में शिफट होने से स्थानीय क्षेत्रवासियों के द्वारा धरना दिया गया। क्ष्षेत्रवासियों का कहना है कि जिला चिकित्सालय को यथावत रखा जाय व कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल को बेस अस्पताल की तर्ज पर विकसित किया जाय या माधवाश्रम अस्पताल को बेस अस्पताल का दर्जा दिया जाए।

कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल को बेस अस्पताल का दर्जा देने से जनपद चमोली व रूद्रप्रयाग तथा आने-जाने वालों को स्वाथ्य का लाभ मिल सके। विश्वप्रसिद्व चारधाम यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव या केन्द्र बिन्दु होने के कारण देश-विदेश से यात्राकाल में यहां लाखों श्रद्वालु आते हैं जिससें की स्थानीयों के साथ-साथ श्रद्वालुओं को भी सुविधा मिल सके।

जिला चिकित्सालय अपने मूल स्थान पर ही पूर्व की भाँति संचालित किया जाय जिससें कि मरीज व तीमारदारों को आने-जाने में समस्याओं का सामना न करना पडें। क्योंकि वर्तमान समय में कोटेश्वर स्थित अस्पताल के लिए सीधी कोई भी वाहन सुविधा नही है और मरीज रूद्रप्रयाग बाजार में किसी भी टैक्सी या अन्य सवारी गाड़ी से आसानी से आ सकता है जबकि कोटेश्वर जाने के लिए अलग से गाड़ी को बुक करना पड़ेगा।

स्थानीय लोग जो धरना दे रहें है का कहना है कि कल से क्रामिेक अनशन शुरू किया जायेगा तथा आन्दोलन की रूपरेखा को तय कर एक प्रतिनिधि मण्डल जिला प्रशासन से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत करायेगा जिससें कि जिला प्रशासन आन्दोलन कर्मियों की मांग पर उचित निर्णय लेकर शासन मे कोटेश्वर सिथत माधवाश्रम अस्पताल को बेस अस्पताल का दर्जा दिलवाने की कार्यवाही करे व जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग को यथावत संचालित होने में अपना सहयोग दे जिससें कि स्थानीय जनता के साथ-साथ बाहर से आने वाले मरीजों को लाभ मिल सके व वर्तमान में हाने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।

साथ ही एक प्रतिनिधि मण्डल रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी से भी मिलेगा जिससे कि स्थानीय जनता की मांग से अवगत कराकर स्थिति को जन आन्दोलन के पक्ष में करने हेतू कहा जायेगा।

देखिए राजेश भट्ट की विशेष रिपोर्ट-

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->