प्रधानाचार्य के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि- शिक्षा के क्षेत्र मे अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी थे -Heartfelt tribute paid on the death of the Principal - Honored by His Excellency the Governor for his excellent work in the field of education

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार/जखोली


प्रधानाचार्य के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि- शिक्षा के क्षेत्र मे अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए  महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी थे - स्वर्गीय दर्शन सिंह रावत


जखोली। राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम में कार्यरत प्रधानाचार्य ग्राम बच्चवाड़ निवासी दर्शन सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर शिक्षा जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। विदित हो कि स्वर्गीय रावत उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शैक्षिक व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वर्ष 2019‌ मे महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी प्रधानाचार्य डीएस रावत को साक्षरता मिशन में उत्कृष्ठ कार्य करने पर राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। 

स्वर्गीय रावत एक आदर्श शिक्षक के ‌साथ साथ बेहद सरल व साधारण स्वभाव एवं उच्च विचारो के ‌धनी थे  मंगलवार को उनकी अंत्येष्टि सूर्यप्रयाग  घाट पर की गई उनके  उनके सुपुत्र वरुण राज व अंकित राज ने चीता को मुखाग्नि दी है। वही क्षेत्रीय लोगों व सामाजिक,शैक्षिक जगत से जुड़े लोगों ने प्रधानाचार्य डीएस रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनके निधन पर विधायक भरत सिंह चौधरी,चार धाम विकास परिषद पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य पं.शिवप्रसाद ममगांई, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला, जिला शिक्षा अधिकारी एल एस दानू, बीईओ जखोली सीएल वर्मा, पूर्व कैविनेट मंत्री मातबर सिंह कण्डारी, राइंका रामाश्रम के प्रभारी प्रधानाचार्य एस एस भण्डारी, राशिसं जिलाध्यक्ष आनन्द जगवाण, माशिसं जिलाध्यक्ष सुखदेव रावत,  ब्लाक अध्यक्ष सुनील मैठाणी, ब्लाक मंत्री डा.जेपी चमोली, व्यापार मण्डल अध्यक्ष डा.हर्षवर्धन नैथानी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, उद्यान खण्ड अधिकारी विक्रम राणा, प्रधानाचार्य गोविन्द नेगी,जसपाल चौहान,  आदोलनकारी हयात सिंह राणा, प्रधानाचार्य आनन्द राणा, दिगपाल नेगी, गिरवीर रावत सहित सैकड़ों लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्वाजंलि दी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->