भाजपा सरकार को लगा बड़ा झटका,देबस्थानम बोर्ड को खत्म करके पटका-Big blow to BJP government, slammed by dismantling Debasthanam board

खबर शेयर करें:

 राजेश भट्ट-रूद्रप्रयाग


भाजपा सरकार को लगा बड़ा झटका, देबस्थानम बोर्ड को खत्म करके पटका


देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने को लेकर  ‌काग्रेंस ने हमेशा तीर्थ पुरोहितों का साथ- सूरज नेगी

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि लम्बे समय से देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों द्वारा लगातार संघर्ष जारी था जिस पर की उत्तराखंड सरकार द्वारा तीर्थ पुरोहितों की अनदेखी की जा रही थी वह लगातार उनको अपनी मांग को मनवाने के लिए चारों धामों में कंपकंपाती ठंड के बीच भी अपनी आवाज को बुलंद किये हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने की मांग कर रहे थे, जिसके चलते राज्य की भाजपा सरकार को अपने अहंकारी निर्णय को वापस लेना पड़ा तथा अंततः संघर्ष में तीर्थ पुरोहितों एवं हक हकूक धारियों की विजय हुई और उत्तराखंड की घमंडी भाजपा सरकार की हार हुई।

    उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि भाजपा अपने अहंकार के चलते पिछले 2 वर्षों से तीर्थ पुरोहित समाज एवं हक हकूक धारियों की अनदेखी कर रही थी जिसके चलते तीर्थ पुरोहित एवं हक हकूक धारियों की आवाज को लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा बल दिया गया तथा उनके हर संघर्षों में कांग्रेस पार्टी ने राज्य में प्रमुख भूमिका निभाई जिसके चलते भाजपा को औधे मुंह अपना निर्णय वापस लेना पड़ा तथा अब यह साबित हो गया है की भाजपा सरकार द्वारा कोई भी निर्णय सोच समझकर नहीं लिया जाता है कथा सत्ता के नशे में चूर होकर राज्य की जनता को उलझन में फसाए रखने के लिए अनाप-शनाप निर्णय लिए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण देवस्थानम बोर्ड है उन्होंने कहा कि अब भाजपा द्वारा देवस्थानम बोर्ड को बंद किए जाने के निर्णय से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला तथा भारतीय जनता पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->