रामरतन सिह पवांर/जखोली
रुद्रप्रयाग मे भाजपा ने निकाली विजय संकल्प रैली
14 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विजय संकल्प रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरानपार्टी कार्यालय मे समस्त कार्याकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जो बैठक शैलेन्द्र सिह बिष्ट की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।
बैठक मे मुख्य रुप मे भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, जंयती प्रसाद कुर्वाचली,शैलारानी रावत,विजय कप्रवान,उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत चामक निवासी सुभाष भट्ट ने केवल राम भट्ट, नरोत्तम भट्ट विरेन्द्र सिह नेगी, यमुना प्रसाद भट्ट, धर्मेंद्र नेगी, पान सिह बुटोला, नरेश बुटोला, आत्मदेव चमोला,दिनेश सेमवाल, को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई।
इस मौके पर केदारनाथविधानसभा विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे

