ब्लाक सभागार मे 26 दिसंबर को आयोजित होगा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम- Prize distribution program will be held on December 26 in the block auditorium

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली

ब्लाक सभागार मे 26 दिसंबर को आयोजित होगा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम


जखोली। स्व.कुलदीप सिंह चौहान निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह 26 दिसम्बर को ब्लाक सभागार जखोली में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। आयोजक सेनि.प्रधानाचार्य धूमसिंह चौहान ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, विशिष्ठ अतिथि खण्डविकास अधिकारी जखोली रोशन लाल व बीईओ जखोली सीएल वर्मा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष नागेन्द्र इंका बजीरा के शैलेश मटियानीे राज्य उत्कृष्ठता शिक्षक  पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डा.गीता नौटियाल की गरिमामय उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किये जायेंगे, जबकि कार्यक्रम का संचालन रा आ प्रा वि बुढना के प्रधानाध्यापक गिरीश बडोनी करेंगे।

 उन्होंने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व प्रबन्धक ललिता भट्ट, जीआईसी डांगचौंरा के शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ठता शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अंग्रेजी प्रवक्ता शिव सिंह नेगी व सेनि.प्रधानाध्यापक उम्मेदसिंह रौथाण के साथ ही अंकेक्षक की जिम्मेदारी ओंकारानन्द इंका की उपादेयी उत्कृष्ठता शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुशीला मेवाड़ व नागेन्द्र इंका बजीरा के शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अंग्रेजी प्रवक्ता बीरेन्द्रसिंह राणा को दी गयी है। आयोजक समिति के आनन्द चौहान ने बताया कि पांच श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 2100,1500,1000,750 व 500 रुपये नकद धनराशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किये जायेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में अपने गरिमामय उपस्थिति देने का आग्रह किया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->