भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पर्यटन मंत्री को सौपा ज्ञापन- Memorandum submitted to the tourism minister regarding the problems of the area

खबर शेयर करें:

 

रामरतन सिह /जखोली

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पर्यटन मंत्री को सौपा ज्ञापन


देखिए रिपोर्ट- क्या है ज्ञापन में

1-राज्य योजनान्तर्गत स्वर्गीय नरेन्द्र सिह भंडारी भंगार मे ग्राम स्यूर के मध्य भाग से गुजरने वाले  पैदल मार्ग हेतू प्रशासनिक स्वीकृति एवं धन आवंटन-




2-ढमक्या बैण्ड से लग्गा-खतेणा मोटर मार्ग के लिए फारेस्ट किलेरेन्स वह वित्तीय स्वीकृति*।

3-राजकीय ऐलोपेथिक चिकित्सालय ग्राम सभा स्यूर 

से ऊफरांई-पाताल तोक से प्रशासनिक स्वीकृति एवं वित्तीय स्वीकृति।

रुद्रप्रयाग- भारतीय जनता पार्टी के  जिला मीडिया प्रभारी भाजपा   सतेन्द्र सिंह बर्त्वाल  ने उत्तराखंड सरकार मे पर्यटन ,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  श्री सतपाल महाराज   से उनके  देहरादून आवास पर भेंटकर भगवान  तुंगनाथ  व आदिशक्ति पीठ  भगवती मां चंडिका नारी देवी  नारी सतेराखाल को पर्यटन सर्किट से जोड़ने एवं शासनादेश निर्गत करने हेतु संबंधितो को निर्देशित करने की मांग की उन्होंने कहा कि पूर्व में माननीय मंत्री जी द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (UTDB) एवं पर्यटन सचिव को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे ।

    इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भी उक्त मंदिर को सर्किट से जोड़ने के संदर्भ में घोषणा की गई थी । इसी के साथ साथ श्री बर्त्वाल ने राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय से ग्राम सभा स्यूपुरी के उफरायी पाताल तोक तक सड़क के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के संदर्भ मे ज्ञापन मे उन्होंने कहा है कि स्यूर गांव की  वर्तमान समय मे 1200 सौ की आबादी ‌है, गांव मे 40‌ प्रतिशत  अनुसूचित जाति के ‌लोग लोग ‌भी निवास करते है, गांव मे सड़क न होने के कारण गांववासी समय पर ‌स्वास्थ्य सेवाओ व अन्य ‌विकास कार्यो का भी ‌लाभ नही उठा पाते हैं। तथा नरेन्द्र सिह भंडारी मोटर मार्ग के भंगार तोक से चार गांवों के लिए एक पैदल मार्ग जाता ‌है  जिसकी स्थिति भी दयनीय बनी हुई है।

     इस रास्ते की लम्बाई लगभग तीन किलोमीटर ‌है जिस पैदल मार्ग ‌से आम जनमानस व ‌  विद्यालय आने जाने वाले ‌छात्र छात्राएं आवाजाही करते ‌है। ढमक्या बेंड से लग्गा खतेणा सड़क को   फॉरेस्ट क्लीयरेंस एवं वित्तीय स्वीकृति के संदर्भ में ,नरेंद्र सिंह भंडारी मोटर मार्ग पर भंगार तोक से ग्राम सभा स्यूपुरी होते हुए उफरायी पाताल तोक तक 3 किलोमीटर पैदल सीसी मार्ग व बीच मे भंगार गदेरे (नाले) पर पुलिया बनाने के लिए ज्ञापन दिया

सतेन्द्र बर्तवाल ने कहा कि जिन कार्यों को करने लेकर सतपाल महाराज को मैने ज्ञापन सौंपा है वो क्षेत्र की जटिल समस्याओं मे एक है जिन काम ‌होना अतिआवश्यक ‌है,उनहोने ज्ञापन के माध्यम से पर्यटन मंत्री को यथाशीघ्र कार्यवाही करने की मांग

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->