बांसवाड़ा-मोहानखाल मार्ग पर 20 लाख से लगेंगे क्रैश बैरियर, 15 दिसंबर तक लक्ष्य

बांसवाड़ा मोहानखाल मार्ग, रुद्रप्रयाग सड़क हादसा, क्रैश बैरियर, सड़क सुरक्षा, लोक निर्माण विभाग, बांसवाड़ा कंडारा सड़क, रुद्रप्रयाग समाचार,
खबर शेयर करें:

 

बांसवाड़ा-मोहानखाल मार्ग पर हादसों के बाद जागा विभाग, मार्ग पर लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर।

बांसवाड़ा-मोहानखाल मार्ग पर हादसों के बाद जागा विभाग, मार्ग पर लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर

15 दिसंबर तक 20 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर संवेदनशील हिस्सों में अलग-अलग जगह लगेंगे सुरक्षा इंतजाम।

रुद्रप्रयाग। बांसवाड़ा-मोहानखाल मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाओं और लोगों की जान जाने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत करीब पांच किलोमीटर के दायरे में चिन्हित खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

बांसबाड़ा-कण्डारा मोटरमार्ग हादसे में 4 की मौत 6 घायल

जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा से कंडारा तक मार्ग के कई हिस्से दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हैं। यहां सड़क किनारे सुरक्षा इंतजामों की कमी और संकरी सड़क के कारण वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम होने के साथ ही तीखे मोड़ और गहरी खाई होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

लोनिवि ऊखीमठ ने मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर करीब 400 मीटर तक क्रैश बैरियर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग उठाई थी। दुर्घटनाओं के बाद अब क्रैश बैरियर लगाए जाने से वाहन चालकों को राहत मिलने और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->