चिरबटिया किसान मेला 2026: किसानों की उमड़ी भीड़, प्रगतिशील कृषक सम्मानित

चिरबटिया किसान मेला, रुद्रप्रयाग किसान मेला 2026, भरसार विश्वविद्यालय, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबटिया, प्रगतिशील किसान सम्मान, उत्तराखंड कृषिसमाचार
खबर शेयर करें:

चिरबटिया किसान मेले में उमड़ी किसानों की भीड़, प्रगतिशील कृषकों को किया सम्मानित।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवम वानिकी विश्विद्यालय भरसार चिरबिटिया

कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच हुआ सीधा संवाद, आधुनिक तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

रुद्रप्रयाग। पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि एवं उद्यानिकी को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार की ओर से पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबटिया में दो दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में जनपद के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों एवं कृषक समूहों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर किसानों को उन्नत खेती, फल एवं सब्जी उत्पादन, फसल विविधीकरण, पौध संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों एवं कृषक समूहों को सम्मानित भी किया गया।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवम वानिकी विश्विद्यालय भरसार चिरबिटिया

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी ने कहा कि किसान मेला किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर कृषि को लाभकारी बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कण्डाली निर्मला बहुगुणा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिकी कृषि एवं बागवानी पर निर्भर है। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, सिंचाई, विपणन और उत्पादों का उचित मूल्य किसानों के सामने प्रमुख चुनौतियां हैं। इनके समाधान के लिए विभागों और विश्वविद्यालय को मिलकर प्रयास करने होंगे।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवम वानिकी विश्विद्यालय भरसार चिरबिटिया

प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि और उद्यानिकी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। प्रगतिशील किसान संतोषी नेगी ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं और किसानों के पास कृषि का पारंपरिक अनुभव एवं मेहनत करने की क्षमता है। उन्हें समय पर प्रशिक्षण, गुणवत्तायुक्त पौध और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं।

किसान मेला चिरबिटिया 2026-  वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवम वानिकी विश्वविद्यालय भरसार

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा एवं शोध के साथ वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना भी है। स्थानीय संसाधनों के आधार पर फल, सब्जी उत्पादन, उद्यानिकी और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देकर पर्वतीय कृषि को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए विश्वविद्यालय की ओर से शोध एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

मेले में किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद भी हुआ। किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर विशेषज्ञों ने तकनीकी जानकारी एवं सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन कालिका काण्डपाल एवं डॉ. लक्ष्मी रावत ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट, प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह नेगी, भरसार महाविद्यालय के डीन ए. अरुणाचलम, लुठियाग की ग्राम प्रधान सुदीपा मेहरा, राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र सकलानी, हयात सिंह राणा, सतीश भट्ट सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में काश्तकार मौजूद रहे।

मेले की झलकियां-

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->