जखोली में आंगन मिलन कार्यक्रम, महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

जखोली आंगन मिलन कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान, रुद्रप्रयाग समाचार, महिला सशक्तीकरण, बाल विकास विभाग जखोली, महालक्ष्मी किट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,
खबर शेयर करें:

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी।

जखोली में आंगन मिलन कार्यक्रम- हिमालय की आवाज

जखोली। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय जखोली में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभागीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ महिलाओं एवं समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जखोली में आंगन मिलन कार्यक्रम- हिमालय की आवाज

जखोली में आंगन मिलन कार्यक्रम- हिमालय की आवाज

 इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोदभराई की रस्म पूरी की गई, जबकि पांच नौनिहालों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में 12 लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गईं। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उन्हें विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

 कार्यक्रम में जखोली सेक्टर की 42 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के अलावा बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->