रुद्रप्रयाग में 250 विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन।
रुद्रप्रयाग। सरस्वती शिशु मंदिर रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्-वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर संघचालक शिव प्रसाद शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता गौरव असवाल ने की।
इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष नितीश परासी, सहायक लेखाकार सूचना विभाग, प्रधानाचार्य गंगादत्त जोशी, राजीव सिंह घरिया, राकेश नौटियाल, पदम सिंह पंवार, मनोज भंडारी, दिनेश आर्य, अंकित राज, गीता देवी, पूजा कंडारी, आकांक्षा राणा और सविता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में 250 विद्यार्थियों, 135 अभिभावकों और 60 अन्य लोगों सहित कुल 445 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के वातावरण से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कल्याण मंत्र के साथ किया गया।



