हर घर जल: सीएम धामी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश।
1015 निर्माणाधीन योजनाओं को 'मिशन मोड' में पूरा करने के आदेश।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में 'हर घर जल' के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन और पेयजल योजनाओं के रख-रखाव की गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि मिशन की वास्तविक सफलता केवल आंकड़ों या कनेक्शनों की संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि हर ग्रामीण घर तक नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना ही इसका मुख्य ध्येय है।
बैठक में पेयजल आपूर्ति की अद्यतन स्थिति साझा करते हुए बताया गया कि राज्य में स्वीकृत कुल 16,555 योजनाओं में से 15,540 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। वर्तमान में उत्तराखंड ने जल जीवन मिशन के तहत 92.46 प्रतिशत की औसत प्रगति हासिल कर ली है। प्रदेश के 14.48 लाख ग्रामीण परिवारों में से 14.20 लाख परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि कुल 14,979 गांवों में से 9,796 गांवों में हर घर जल पहुंचने का सत्यापन संपन्न हो चुका है।
मुख्यमंत्री धामी ने शेष बची 1,015 निर्माणाधीन योजनाओं को बिना किसी देरी के 'मिशन मोड' में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर आ रही समस्याओं का निस्तारण करें और भौतिक व वित्तीय प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग करें। कार्य में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ सख्त जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पूर्ण हो चुकी योजनाओं के धरातलीय सत्यापन, तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान और संचालन के लिए एक


