चिरबिटिया कृषि महाविद्यालय में अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबिटिया,कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट,उत्तराखंड कृषि शिक्षा और स्वरोजगार,
खबर शेयर करें:

 

चिरबिटिया कृषि महाविद्यालय में अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं।

कुलपति डॉ0 बी0पी0 भट्ट ने दिए निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश।

जखोली (रुद्रप्रयाग)। विकासखंड जखोली के अंतर्गत चिरबिटिया स्थित पर्वतीय कृषि महाविद्यालय का कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन भवनों के कार्य की जमीनी प्रगति का जायजा लिया। 

कुलपति ने अधूरे निर्माण कार्यों पर असंतोष जताते हुए कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए कि भवनों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से चिरबिटिया परिसर में ही नियमित कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।




गौरतलब है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (भरसार, पौड़ी) के अधीन यह परिसर विगत दस वर्षों से संचालित हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक और ढांचागत उपेक्षा के कारण यहाँ भवन निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से अधूरी पड़ी थी। वर्तमान में अब इस कार्य में तेजी आई है। 

   निरीक्षण के दौरान कुलपति डॉ. भट्ट ने कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया कि वे हर 15 दिन में अनिवार्य रूप से चिरबिटिया परिसर का भ्रमण करें और सभी गतिविधियों की बारीकी से निगरानी करें। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज परिसर में मशरूम स्पॉन यूनिट, बकरी पालन और स्थानीय पर्वतीय फसलों के उत्पादन की व्यावहारिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लस्तर हिलाईं फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के द्वारा कुलपति डॉ0 बी0 पी0 भट्ट को बद्री केदार चाय भेंट की गई व ग्राम प्रधान लूठियाग सुदीपा देवी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनन्दन किया।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->