अगस्त्यमुनि: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग):- नगर मंडल अगस्त्यमुनि में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस भारी उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने सिद्धांतों, प्रखर राष्ट्रवाद और अंत्योदय के प्रति समर्पण के कारण बना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की असली पूंजी है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिला और 'भारत माता की जय' के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री अनूप सेमवाल, त्रिभुवन नेगी, बलवीर लाल, सुषमा देवी, हरिहर रावत, देवेंद्र जगवाण, नीरज मलासी, पुष्कर रावत, राजेंद्र सजवाण, प्रमिला नेगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि आगामी समय में पार्टी नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटेगी।


