ग्वेफड़ में 'जल अर्पण दिवस' का शुभारंभ

'जल अर्पण दिवस'
खबर शेयर करें:

 

विधायक भरत सिंह चौधरी ने ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में 'जल अर्पण दिवस' का किया शुभारंभ।

अगस्तमुनि। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में 'हर घर नल, हर घर जल' योजना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भव्य 'जल अर्पण दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने शिरकत कर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

71 लाख की लागत से प्यास बुझाएगी योजना अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने जानकारी दी कि ग्वेफड़ गांव में यह पेयजल योजना दो चरणों में पूरी हुई है। फेज-1 में ₹11 लाख और फेज-2 में ₹60 लाख की लागत आई है। कुल ₹71 लाख की लागत से तैयार इस योजना को कार्यदायी संस्था 'जल संस्थान' द्वारा अब ग्राम पंचायत ग्वेफड़ को सुपुर्द कर दिया गया है, जिससे अब योजना का स्वामित्व और रखरखाव सीधे ग्राम पंचायत के पास रहेगा।

 मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि ग्वेफड़ में कार्य पूर्ण होना एक बड़ी उपलब्धि है और विभाग को अन्य गाँवों में भी इसी तरह जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने जल संस्थान की टीम को बधाई देते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे जल को व्यर्थ न बहाएं।

 कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम प्रधान लीला सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गांव में पेयजल की समस्या दूर होने पर महिला मंगल दलों ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार और विभाग का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार और पूर्व सदस्य शीला रावत ने भी पेयजल आपूर्ति को लेकर अपने विचार साझा किए।

 इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सोहन सिंह, अधिशासी अभियंता (जल निगम) नवल कुमार, तहसीलदार प्रवण पांडेय, रेवत सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सैन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->