बेटे का फर्ज निभाने वाली 24 वर्षीय काजल के सामने जीवन का संकट: दोनों किडनियाँ फेल, मदद की गुहार।
जखोली/रुद्रप्रयाग: जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत त्यूँखर निवासी 24 वर्षीय काजल पंवार आज जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। कभी अपने माता-पिता का सहारा बनकर दिल्ली के एक होटल में कुक का काम करने वाली काजल की दोनों किडनियाँ पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। वर्तमान में भोपाल के बंसल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहाँ चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया है।
काजल के पिता रविंद्र सिंह (भरपूर सिंह) और माता रुकमणी देवी भोपाल में ही एक होटल में कार्य कर गुजर-बसर करते हैं। अपनी लाड़ली की जान बचाने के लिए माँ रुकमणी देवी ने ममता की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी एक किडनी बेटी को डोनेट करने का निर्णय लिया है। बंसल अस्पताल के डॉक्टर विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार, काजल के पास अब 'किडनी ट्रांसप्लांट' ही जीवन बचाने का एकमात्र विकल्प शेष है।
आर्थिक तंगी बनी इलाज में बाधा: एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजल खुद नौकरी कर अपने परिवार की आर्थिक मदद करती थी, लेकिन आज वह खुद बेबस है। डॉक्टरों के मुताबिक, ट्रांसप्लांट और आगामी इलाज में लगभग 7 लाख रुपये से अधिक का खर्च आने का अनुमान है। परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटा पाना असंभव साबित हो रहा है। हालांकि, कुछ नेकदिल लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं, लेकिन ऑपरेशन के लिए अभी भी एक बड़ी धनराशि की आवश्यकता है।
आपकी छोटी सी मदद बचा सकती है काजल की जान: काजल के परिवार ने क्षेत्रवासियों और दानदाताओं से आर्थिक सहायता की भावुक अपील की है। यदि आप इस युवा बेटी की जान बचाने में सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए विवरण पर अपनी श्रद्धानुसार मदद भेज सकते हैं:
नाम: काजल पंवार
बैंक: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
खाता संख्या: 404302010067201
IFSC कोड: UBIN0540439 (बुढ़ाना शाखा)
गूगल पे (Google Pay) नंबर: 7467079881


