जन जनतक सरकार पर दिल्ली बनेगा आधारकार्ड

'जन-जन की सरकार आपके द्वार',
खबर शेयर करें:

 

जन-जन की सरकार: तुनेटा में सजा समाधान का मंच, 40 में से 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

जन जनतक सरकार पर दिल्ली बनेगा आधारकार्ड।

जखोली (रुद्रप्रयाग): न्याय पंचायत डांगी के रामलीला मैदान 'तुनेटा भरदार' में शनिवार को 'जन-जन की सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (SDM) जखोली, भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 22 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

​शिविर में आपदा से क्षतिग्रस्त संपत्तियों और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से छाई रहीं। महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुखदेई देवी ने गांव के बीचों-बीच पेड़ों से होकर गुजर रहे बिजली के नंगे तारों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की कि गांव में तत्काल एबी केबल (बंद तार) बिछाई जाए। उन्होंने गुप्तकाशी में हाल ही में पेड़ से चारा काटते समय करंट लगने से हुई महिला की मौत का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए समय रहते सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।

आधार कार्ड के लिए दिल्ली जाने की मजबूरी पर सवाल।

​क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र डिमरी ने 46 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर दिगपाल सिंह का मुद्दा उठाते हुए  उन्होंने बताया कि आधार कार्ड न होने के कारण दिगपाल सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। पिछले एक साल से आधार केंद्रों के चक्कर काटने पर उन्हें बताया गया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का नया आधार केवल दिल्ली में ही बनेगा। एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति दिल्ली जाने का खर्च और सफर की कठिनाइयां कैसे उठाएगा? इस पर एसडीएम फोनिया ने आश्वासन दिया कि वे आधार सेंटर से समन्वय कर स्थानीय स्तर पर ही इसका समाधान निकालेंगे।



​शिक्षा के गिरते स्तर और शिक्षकों की कमी को लेकर भी ग्रामीणों में रोष दिखा। गीता देवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय तुनेटा में 26 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन पूरा स्कूल केवल एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दूसरे शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई, तो ग्रामीण अपने बच्चों को सरकारी स्कूल से निकालकर निजी विद्यालयों में दाखिला कराने को मजबूर होंगे।

​कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारतभूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सेमवाल, थापला ग्राम प्रधान ललिता देवी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->