धामी कैबिनेट के अहम फैसले

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2025,
खबर शेयर करें:

 बिग ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के अहम फैसले।

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 26 प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाना, वनीकरण निधि प्रबंधन से जुड़े संशोधन, और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 2025 की नई नियमावली को मंजूरी शामिल है। इसके अलावा सहकारिता सेवा मंडल नीति और उद्योग निर्माण संबंधी नए प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट ने राज्य में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों—विशेषकर पुलिस, गृह विभाग और वन विभाग की भर्ती में—10% क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आयु सीमा में भी छूट प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में लगभग 850 अग्निवीर सेवा निवृत्त होकर लौटेंगे, जिन्हें इस नीति का लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिया ऐतिहासिक फैसला।

अग्निवीरों को प्रदेश में पुलिस गृह विभाग फॉरेस्ट की भर्ती में 10 फ़ीसदी मिलेगा क्षैतिज आरक्षण।

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में अग्नि वीरों को लेकर लिया बड़ा फैसला।

2026 में 850 अग्नि वीर रिटायर होकर आएंगे वापस


आयु सीमा में भी मिलेगी छूट


धर्मांतरण को किया गया सख्त


सहकारिता सेवा मंडल नीति को मिली मंजूरी


उद्योग निर्माण में भी मिली नई मंजूरी

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->