चौंरा गांव की एक महिला‌ को बंदर ने काटकर बूरी तरह किया जख्मी

बन्दर के हमले से महिला घायल,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ‌ब्यूरो

चौंरा गांव की एक महिला‌ को बंदर ने काटकर बूरी तरह किया जख्मी।

जख्मी हालत मे महिला को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ‌जखोली‌ कराया गया भर्ती, जहां एक दिन तक चला महिला का इलाज।

जखोली- विकासखंड जखोली‌ के अन्तर्गत हर रोज कहीं न कहीं से दुखद खबर मिलती रहती है। कभी गुलदार द्वारा महिलाओं ‌को अपना निवाला बनाया जाना, कभी बंदरो का हमला करना आखिर जखोली पर किसकी बूरी नजर लग ‌गयी, जिससे की हर रोज कुछ नि कुछ घटनाएं देखने को व सुनने को मिल रही है।

प्राप्त सूचना के अनुसार जखोली के ग्राम पंचायत चौंरा मे सावित्री देवी बंगवाल पत्नी ‌राजेन्द्र ‌प्रसाद बंगवाल को एक बंदर ने बूरी तरह से काट डाला जिससे की ये महिला बूरी तरह घायल हो गयी। बताया जा रहा है कि बंदर ने महिला के सिर व‌ शरीर  पर भी बंदर ने नाखूनो व दांत से हमला किया   जिससे वह बूरी तरह जख्मी हो गयी। महिला को  जख्मी ‌हालत मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली ले जाया गया जहा सावित्री देवी का इलाज किया गया।

घटना‌ कल रविवार की है, कहा जा रहा है कि महिला अपने ही घर के आंगन मे बैठी थी कि अचानक बंदर ने महिला फर हमला कर दिया । उसी क्षण उसको जखोली अस्पताल ले जाया गया एक रात तक महिला इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। 

महिला को स्वास्थ्य केन्द्र से आज छुट्टी दे दी गयी, वही सामाजिक ‌कार्यकर्ता विनोद थपलियाल ने बताया कि घटना‌ की जानकारी तुंरत‌ बाद वन‌ विभाग को दे दी गयी सूचना मिलने के बाद कर्मचारी ‌चौंरा गांव पहुंचे और घटना का जायजा ‌लिया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->