रामरतान पंवार/गढ़वाल ब्यूरो।
ग्राम पंचायत देवल मे गुलदार ने एक वृद्ध महिला को बनाया अपना निवाला। ग्राम प्रधान शम्भू प्रसाद ने दी घटना की जानकारी।
घटनाके बाद से पूरे गांव मे मचा कोहराम, वन विभाग व तहसील प्रशासन की टीम पहुंची देवल गांव।
जखोली-विकासखंड जखोली के अन्तर्गत दर्जनों गांवो के के लोग गुलदार की आतंक के सांये मे जीने को मजबूर है। गुलदार द्वारा देवल, खरियाल, मयाली, बरसीर, ललूड़ी सहित आज से पूर्व कई महिलाओं पर जानलेवा हमला किया है।
आज से दो दिवस पूर्व खरियाल गांव की रहने वाली 47 वर्षीय गीता देवी को गुलदार ने बूरी तरह घायल कर दिया था जिसका इलाज बेस अस्पताल श्रीनगर मे चल रहा है।
वही आज की ताजा घटना के अनुसार देवल गांव की रहने वाली सर्वेश्वरी देवी पत्नी इन्द्रदत उम्र 65 साल गांव के हि निकट धार नामक तोक मे घास लेने गयी थी, जैसे ही महिला घास काटने लगी वैसे ही गुलदार ने महिला की गर्दन पर हमला कर दिया, महिला की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना से पूरे गांव मे कोहराम मचा है । लोग गुलदार की दहशत से अपने घरो मे कैद हो गये हैं मृतक महिला के घर मे दो नातिन व एक नाति है और लड़का पंजाब मे नौकरी करता है।
वही प्रधान शम्भू प्रसाद उनियाल ने बताया कि घटना कि जानकारी वन विभाग व जखोली तहसील प्रशासन को दी गयी। घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, तहसीलदार जखोली बलवीर लाल शाह, पटवारी अजय नेगी व वनक्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल व उत्तरी रेंज वनक्षेत्राधिकारी संजय सिंह मय फोर्स तथा जखोली पुलिस चौकी से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गये हैं।