रुद्रप्रयाग नगर पालिका चुनाव में भाजपा को आइना दिखा गए मतदाता

रुद्रप्रयाग में नगर निकाय के चुनाव में किसकी जीत,
खबर शेयर करें:

 अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में राजेन्द्र गोस्वामी ने हासिल की अध्यक्ष पद की कुर्सी।

आखिर नगर निकाय के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कहीं अगले चुनाव के लिए खतरे की घण्टी तो नही।

क्या रुद्रप्रयाग नगर पालिका चुनाव में भाजपा को आइना दिखा गए मतदाता।

जनपद रुद्रप्रयाग में नगरपालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय सन्तोष रावत, नगरपंचायत उखीमठ में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा, नगर पंचायत गुप्तकाशी में विजेश्वरी देवी भाजपा, तिलवाड़ा नगरपंचायत में विनीता देवी भाजपा, अगस्त्यमुनि नगरपंचायत राजेन्द्र गोस्वामी कांग्रेस पार्टी के द्वारा जीत दर्ज की गई।

जनपद रुद्रप्रयाग में नगर निकायों के चुनावों में हुआ मतदान प्रतिशत इस बार अन्य चुनावो के मुकाबले बहुत अच्छा रहा। भाजपा के द्वारा ट्रिपल इंजन की सरकार का नारा बुलंद किया गया था जबकि कांग्रेस पार्टी हर चुनाव की तरह बैकफुट पर रहकर चुनावी अभियान में जुटी रही।

जनपद रुद्रप्रयाग की एकमात्र नगरपालिका पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के साथ साथ वार्ड सदस्यों को भी हार का सामना पड़ा।

एक नजर रुद्रप्रयाग नगरपालिका में हारजीत के अंतर पर-

नगर पालिका रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष पद हेतु चुनावी मैदान में उतरी राष्ट्रीय पार्टियों को पटकनी देते हुए निर्दलीय संतोष रावत ने जीत दर्ज की है। जबकि इसी नगरपालिका हेतु सभासद के पदों पर भी भाजपा प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है जो भाजपा के लिए सबक ओर कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर विचार मंथन आवश्यक है। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के वार्ड संख्या 01  में निर्दलीय प्रत्याशी रवीना ने भाजपा की संगीता देवी को 55 वोट से हराया। रवीना को कुल 455 मत मिले और संगीता देवी को 400 मत प्राप्त हुए।

वार्ड संख्या 02 में निर्दलीय अंकुर खन्ना ने 317 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की व सुधीर चौधरी को  कुल 206 मत प्राप्त हुए जिसमे 111 मतों के अंतर से अंकुर खन्ना विजयी हुए।

वार्ड संख्या 03 से निर्दलीय विनीता देवी को 372 मत मिले तथा भाजपा प्रत्याशी उमा देवी को 262 मत प्राप्त हुए जिसमे 110 वोट से विनीता देवी जीत दर्ज की।

 वार्ड संख्या 04 से भाजपा के सुरेन्द्र रावत को निर्विरोध चुने गए थे।

 वार्ड संख्या 05  से नमन शर्मा ने कुल 254 मत प्राप्त किये और भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह बिष्ट को 199 मत मिले जिसमे नमन शर्मा ने 55 मत से भाजपा के उम्मीदवार को हराया। 

 वार्ड संख्या 06 से निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह रावत को 362 मत प्राप्त हुए तथा सूरज नौटियाल को 332 मत प्राप्त हुए जिसमे 30 वोट के अंतर से नरेंद्र रावत द्वारा जीत दर्ज की गई। 

 वार्ड संख्या 07 से निर्दलीय किरन को 431 मत मिले वही नंदनी गैरोला को 198 मत मिले निर्दलीय किरन द्वारा 233 वोटों से जीत दर्ज की गई।

नगर पालिका रुद्रप्रयाग में भाजपा के द्वारा सभासद के पदों पर भी सिंबल बाटे हुए थे, जबकि कांग्रेस ने यहां ऐसी गलती नहीं की। भाजपा को रुद्रप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र में करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के द्वारा अति उत्साह दिखाना ओर कुछ कमियां जो घमण्ड कहे तो अतिशयोक्ति नही होगी को भी जनता द्वारा आईना दिखाया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->