हिमालय की आवाज।
कुरछोला गांव का 17 साल का लड़का तीन दिन से है लापता।
लापता लड़का कक्षा 12 मे पढ़ता था, विद्यालय से घर आने के बाद बिना बताये चला गया था कहीं।
परिजनो ने अपने बेटे की लापता होने की गुमशुदगी लिखायी रूद्रप्रयाग थाने मे।
जखोली। जखोली विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम कुरछोला का रहने वाला 17बर्षीय लड़का प्रवेन्द्र सिह पवांर पुत्र श्री विजय सिह पवांर विगत 5 दिसंबर से अपने गांव से लापता चल रहा है। उसके परिवार वाले तीन दिन से अपने लापता हुए बेटे की खोजबीन पर लगे हुए है, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नही चल पाया है।
घर वालो का कहना है कि प्रवेन्द्र सिह राजकीय इंटर कालेज सिद्धसौड़ मे कक्षा 12 मे पढ़ता है। वह 5 दिसंबर को विद्यालय गया था और विद्यालय से अपने घर वापस आने के बाद से सांय 4 बजे से घर से निकल कर बिना बताये कहीं चला गया।जो की अभी तक घर वापस नही आया, काफी खोजबीन के बाद भी अजेन्द्र का कोई सुराग नही मिला। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रूद्रप्रयाग थाने मे कर दी गयी है।
वही निवर्तमान जेष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पवांर ने बताया कि लापता लड़के परिजनो ने अपने बेटे को जंगल से लेकर और तमाम रिश्तेदारो के यहां ढूंढा लेकिन कुछ पता नही चला।