वन्य जीवों से सुरक्षा हेतु वन प्रभाग रुद्रप्रयाग की टीम खरियाल देवल गावँ में लगा रही है गस्त

मानव वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं से आमजन जीवन में भय का माहौल,
खबर शेयर करें:

 वन्य जीवों से सुरक्षा हेतु वन प्रभाग रुद्रप्रयाग की टीम खरियाल देवल गावँ में लगा रही है गस्त।

मानव वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं से आमजन जीवन में भय का माहौल।

दिनांक 31/10/2024 को सांय के समय लगभग 4:45 बजे पर विकासखण्ड जखोली के लम्बवाड गावँ की श्रींमती बसंती देवी पत्नी श्री राजेंद्र प्रसाद सकलानी ग्राम खरियाल पर गुलदार द्वारा हमला कर घायल किया गया था। इस हमले के कारण महिला का जबड़ा, पैर में ओर सिर पर गुलदार के द्वारा हमला करने से गम्भीर चोट आई। उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली मे किया जा रहा है।

मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में होने वाले प्राणघातक हमले जो कि जयंती गावँ में एक महिला पर ओर ललुडी गावँ मे एक महिला पर घास काटते समय गुलदार द्वारा हमला किये जाने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। 

मानव वन्य जीव संघर्ष की स्थिति की रोकथाम के लिए वनकर्मियों के सी नेनवाल (उपराजिक), सूरजन सिंह नेगी (वन आरक्षी ), संजय सिंह (वन आरक्षी )द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्र मे लगातार गस्त की जा रही है, तथा वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जखोली द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को क्षेत्र मे लगातार गस्त हेतु निर्देश दिए गए हैं।

घायल महिला के स्वास्थ्य के विषय मे वंनकर्मियों द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है, गुलदार के द्वारा हमले के बचाव हेतु सावधानी एवं सतर्कता बरतने हेतु जानकारी वन कर्मियों द्वारा ग्रामवासियों को बताया गया कि  कास्तकारी हेतु महिलाएं समूह मे जाएँ और छोटे बच्चों को शाम शुबह अकेले ना छोड़े तथा अपने घेरलु काम समय से निपटाएं।

यदि मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं के बढ़ने के कारण देखें तो कम होती काश्तकारी ओर घरों के नजदीक झाड़ियों का अधिक होना, पैदल रास्ते पर आना जाना कम होने से चलने लायक न रहना, यह कारण जंगली जानवरों के द्वारा आवासीय बस्तियों के नजदीक आने के मुख्य कारण भी हैं जिनपर कोई ध्यान नही दे रहा। हिमालय की आवाज़ पोर्टल लगातार सरकार और प्रशासन से  मनरेगा के माध्यम से बस्तियों के आसपास की झाड़ियों को काटने ओर गावँ के बीच पैदल रास्तों की स्थिति सही करने हेतु कई बार अपील कर चुका है जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोक लग सके।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->