उत्तरकाशी में जनाक्रोश से उठा बवाल, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, तनावपूर्ण स्थिति के बाद भारी पुलिस बल तैनात।
लाठीचार्ज के विरोध में हिन्दू संगठनों के अवाहन्न पर कल सम्पूर्ण यमुना घाटी के बाजार रहेंगे बन्द।
आखिर क्यों उबल रही है पहाड़ की शांत वादियां। क्या पूर्व में हुई घटनाओं की प्रतिक्रिया के कारण माहौल तनावपूर्ण हुआ है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के द्वारा तनावपूर्ण माहौल को शांत करवाकर स्थिति को सामान्य बनाने में अपना योगदान देना होगा।
आज उत्तरकाशी में हिन्दू संग़ठनों कई जन आक्रोश रैली पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कल सम्पूर्ण यमुना घाटी ब्यापार मंडल बाजार बंद रखेंगे, यमुना घाटी जिला उद्योग ब्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि उत्तरकाशी ब्यापार मंडल व हिन्दू संगठनों के आह्वान पर कल शुक्रवार को सम्पूर्ण यमुना घाटी के बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है!जिसके अंतर्गत नैन बाग से लेकर यमुनोत्री व मोरी आराकोट तक सभी बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे। रावत ने उत्तरकाशी में आज हिन्दू संग़ठनों के लोगों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की है तथा पथराव करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली गयी। जन संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए थे, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई।
जय श्री राम के नारों के साथ गुरुवार को धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए। जिस मस्जिद को लेकर विवाद है वह पुरानी है पर धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा इस मस्जिद को सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बनी है के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। आक्रोशित संगठन इसे मानने को तैयार नही है।
उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली गयी। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए थे, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई।
गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए। मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है।
जनाक्रोश रैली का कार्यक्रम पूर्व प्रस्तावित था। तय कार्यक्रम के अनुसार आज जनाक्रोश रैली निकाली गयी थी। पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए जो सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल की तैनात रही।